झांसी, मई 12 -- झांसी। झांसी मंडल के बैनर तले बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए मंगलवार को ग्वालियर-भिंड रेलखंड पर बिना टिकट, अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धुम्रपान करने वाले, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। जिससे मुसाफिरों में हड़कंप मच गया। जांच अभियान में कुल 43 यात्रियों को पकड़ कर उनसे से 11670 रुपए रेल राजस्व जुर्माना स्वरुप वसूल किया गया। विशेष तौर पर गाड़ियों में महिला कोच, दिव्यांग कोच की जांच करते हुए अनाधिकृत यात्रियों की धरपकड़ की गयी क इस अभियान का नेत्रित्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर के वर्मा द्वारा किया गया। जांच में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रूप सिंह मीना, टिकट निरीक्षक राहुल चौधरी, राय सिंह मीना, रवि सिंह यादव शामिल रहे। यह भी पढ़ें- बिना टिकट 140 यात्री पकड़े, मचा हड़कंप वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रब...