समस्तीपुर, जनवरी 3 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मुजफ्फरपुर रेल खंड के समपार फाटक 53 ए के निकट अब जल जमाव की समस्या से निजात मिलेगी। अप लाइन के आस पास करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में कचड़े का उठाव रेलवे ने शुरू कर दिया है। विगत दिनों निरीक्षण के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने रेलवे ट्रैक के आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का निर्देश दिया था। निर्देश मिलते ही रेलवे ने स्थानीय जिला प्रशासन व नगर निकाय का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। साथ ही रेल लाइन किनारे संचालित अवैध दुकानों के अपशिष्ट फैलाने पर रोक लगाने का आग्रह किया था। इस बाबत डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि रेल यात्रियों को स्वच्छ परिसर उपलब्ध कराना व रेल परिचालन को सुरक्षित रखना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने नगर निकायों...