रायबरेली, जून 16 -- रायबरेली संवाददाता। गौरा से सुवंसा के साथ जंघई रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते रायबरेली से होकर निकलने वाली 12 ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलेंगी। इसके साथ में रायबरेली जौनपुर एक्सप्रेस अप और डाउन को एक सप्ताह तक प्रतापगढ़ तक ही चलाया जाएगा। रायबरेली के रास्ते चलने वाली लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी भी 23 जून से लेकर 30 जून तक बदले हुए रास्ते सुलतानपुर होकर चलाई जाएगी। हावड़ा अमृतसर पंजाब मेल अप और डाउन 23 जून से लेकर 29 जून तक सुलतानपुर के रास्ते संचालित होगी। पटना से जम्मू को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस भी उक्त तिथियों में वाराणसी से सुलतानपुर होकर संचालित की जाएगी। यह भी पढ़ें- अर्चना व नीलांचल एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी जम्मू से पटना को जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस 24 जून से लेकर 28 जून तक सुलतानपुर के र...