प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेल परिचालन में संरक्षा मानकों की समीक्षा के लिए पश्चिम मध्य रेलवे की टीम प्रयागराज मंडल में दो दिवसीय इंटर-रेलवे सेफ्टी ऑडिट कर रही है। बुधवार को टीम ने प्रयागराज-फतेहपुर रेलखंड के भरवारी और फतेहपुर स्टेशन व यार्ड समेत कई महत्वपूर्ण संरक्षा संस्थापनों का निरीक्षण किया। भरवारी में लेवल क्रॉसिंग गेट, प्वाइंट्स एवं क्रॉसिंग और कर्व संख्या 12 यूपी की जांच की गई। इसके अलावा सिराथू-अथसराय के बीच मेजर ब्रिज संख्या 109, एलएचएस संख्या 40 और फतेहपुर स्टेशन पर एसईजे व रिले रूम का निरीक्षण हुआ। ऑडिट टीम का नेतृत्व पश्चिम मध्य रेलवे के सीटीपीएम राजेश दत्त बाजपेयी ने किया। यह भी पढ़ें- सहायक सुरक्षा आयुक्त ने जांची सुरक्षा प्रयागराज मंडल की ओर से अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन एमएम वारिस और वरिष्ठ मंडल...