रायबरेली, मई 1 -- रायबरेली,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के रायबरेली की लालगंज कोतवाली क्षेत्र में स्थिति रेलकोच फैक्ट्री में काम करने वाले टेक्नीशियन और एक महिला का अलग-अलग स्थानों पर फांसी के फंदे से लटकते शव मिले। एक साथ दो लोगों के खुदकुशी किए जाने की खबर से रेलकोच के आवासीय परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बिहार प्रांत के कैयमूर जिले के भगुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले पारस कुमार रेलकोच फैक्ट्री में कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह अपने परिवार के साथ आवासीय परिसर में ही रहते है। शुक्रवार भोर में करीब पांच बजे कर्मचारी की पत्नी मीना देवी (38) ने कमरे के बाहर बरामदे में फांसी लगा ली। सुबह घर में झाडू लगाने के लिए उठी बेटी ने मां को फांसी के फंदे से ल...