जमशेदपुर, जुलाई 28 -- जमशेदपुर। रेल कर्मचारी अब सर्विस रिकॉर्ड में नाम सुधार सकते हैं। रेलवे बोर्ड से यह आदेश हुआ है। मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने बताया कि अगर कर्मचारी का नाम रेलवे सर्विस रिकॉर्ड में एम कुमार है, लेकिन अन्य दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि में मुकेश कुमार पूरा नाम दर्ज है, तो ऐसे कर्मचारी रेलवे रिकॉर्ड में भी मुकेश कुमार दर्ज करा सकेंगे। इससे भविष्य में उन्हें दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए रेल कर्मचारी को नोटरी से सत्यापित शपथ पत्र जमा करना होगा, ताकि बैंक, आधार, पैन और सर्विस बुक में नाम एक हो जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...