इटावा औरैया, मई 12 -- जसवंतनगर। फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास ड्यूटी पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव भैंसान निवासी 50 वर्षीय अनीश पुत्र रामस्वरूप मैनपुरी के कोसमा रेलवे स्टेशन पर पोर्टर के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वे अपने परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के टापा कला फिरोजाबाद में रहते थे। सोमवार को वे घर से ड्यूटी पर कोसमा स्टेशन जाने के लिए निकले वे मालगोदाम के पास किसी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, उसी दौरान अचानक वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- ड्यूटी पर जाता रेलकर्मी वंदे भारत की चपेट में आया, मौत जिससे उनकी मौके पर ...