जमशेदपुर, जुलाई 31 -- टाटानगर रेलवे कैरेज एंड वैगन विभाग के एसएसई जुनैल केरकेट्टा का बयान जीआरपी ने टीएमएच जाकर दर्ज किया है। साथ ही केस भी दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल निरीक्षण के दौरान एक डंडा बरामद किया गया है। इससे रेलकर्मी के सिर पर पीछे से हमला करने की आशंका है। मंगलवार की रात ड्यूटी से लौटने के दौरान मेन सिक लाइन के पास तीन-चार अपराधियों ने रेलवे एसएसई पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने मोबाइल और पर्स छीन लिया। जख्मी को दूसरे साथियों ने इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया था। सिर और आंख में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें टीएमएच भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- रेलवे के सेक्शन इंजीनियर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला जीआरपी के अनुसार, जख्मी रेलकर्मी ने पूछताछ में अपराधियों की संख्या स्पष्ट नहीं बताई। हथियार की जानकारी से भी इनकार किया। ...