प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के निजी सचिव एसजे रहमानी का व्हाट्स एप मंगलवार को हैक हो गया। साइबर शातिर ने उनके व्हाट्स एप से सैकड़ों लोगों को शादी के निमंत्रण का मैसेज भेजा। साथ ही एपीके फाइल भी थी। जिन लोगों ने एपीके फाइल डाउनलोड की, उनका मोबाइल हैक भी हो गया। इस घटना से रहमानी के साथी, सहयोगी, अफसर और परिजन परेशान हो गए। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत की। बाद में आईटी सेल की मदद से व्हाट्स एप दोबारा इंस्टाल किया। साइबर टीम की जांच के बाद पता चलेगा कि किसने व्हाट्स एप हैक किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...