बेगुसराय, फरवरी 12 -- बरौनी। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को बरौनी जंक्शन स्थित क्रू लॉबी के समक्ष रनिंग स्टाफ सहित सभी रेल कर्मियों ने श्रम कानून का जमकर विरोध किया। शाखा सचिव कॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि श्रम कानून में परिवर्तन करना, नए-नए लेबर कोड बनाया जाना श्रम कानून संहिता पर प्रहार है। यह चारों कानून देश की जनता के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक एवं श्रमिक सुरक्षा व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। मौके पर संयुक्त शाखा सचिव नवल चौधरी, मदन कुमार, लाल कुमार, मेघन कुमार, अशोक ठाकुर, प्रिंस कुमार, आशुतोष कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...