लखनऊ, जून 22 -- नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) लखनऊ मंडल की वार्षिक मंडलीय परिषद बैठक सोमवार को हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने रेल प्रशासन और अफसरों के कथित तानाशाही रवैये पर नाराजगी व्यक्त किया। यूनियन के मीडिया प्रभारी शुभ्रांशु तिवारी ने बताया कि मंडल मंत्री विभूति मिश्रा ने पिछले एक वर्ष की कार्यप्रणाली का लेखा-जोखा पेश किया। इसके बाद विभिन्न शाखा मंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्र के कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक में पॉइंट्समैन और ट्रैकमैन के कार्य घंटों, रिस्क अलाउंस, रेलवे आवासों की जर्जर स्थिति, पदोन्नति (प्रमोशन) में देरी और लोको पायलटों की कठिनाइयों जैसे गंभीर मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। महामंत्री ...