जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे ओबीसी कर्मचारी संघ द्वारा शनिवार को टाटानगर में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह का आयोजन कृष्ण मोहन प्रसाद के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि, महात्मा ज्योतिबा फुले ने विज्ञान सम्मत शिक्षा का प्रचार प्रसार कर समाज से आडंबर को दूर करने का का कार्य किया था, जिससे सत्यशोधक समाज की संरचना हुई। समारोह में मुंद्रिका प्रसाद, आदर्श कुमार, संजीव कुमार, सूरज कुमार, प्रहलाद कुमार, शैलेंद्र कुमार, भगवान साहू एवं पवन कुमार साह भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.