सोनभद्र, जून 28 -- चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) के पूर्व मध्य रेलवे धनबाद मंडल का 22वां द्विवार्षिक महाधिवेशन रविवार को चोपन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में चोपन, सिंगरौली, रेणुकूट और शक्तिनगर शाखाओं के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान रेल कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर 13 प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। महाधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने, नई पेंशन योजना (एनपीएस) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) समाप्त करने, रेलवे के निजीकरण पर रोक लगाने तथा सभी रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा नौ घंटे से अधिक ड्यूटी ...