जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेलकर्मियों को सीपीआर देने और बेसिक लाइफ सपोर्ट की विधि से अवगत होना पड़ेगा, ताकि वे आपात स्थिति में सहकर्मियों व यात्रियों की सहायता कर सके। मंगलवार को दक्षिण पूर्व जोन मुख्यालय में भी रेलवे बोर्ड के आदेश पर सीपीआर और बेसिक लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। जोन का लक्ष्य मंडल स्तर पर 20 प्रतिशत कर्मचारियों को दूसरे की जीवन बचाने के लिए जरूरी सीपीआर की विधि में दक्ष करना है। बताया जाता है कि गार्डेनरीच चिकित्सा विभाग और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के साथ कार्यक्रम हुआ। इसमें 68 कार्यालय कर्मचारियों ने भाग लिया। मालूम हो कि टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस पूर्व से शेड, स्कूल, अस्पताल व ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...