जमशेदपुर, अगस्त 12 -- जमशेदपुर। टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व जोन के हजारों रेल कर्मचारियों को जल्द प्रमोशन मिलेगा। रेलवे बोर्ड से यह आदेश हुआ है। निचले ग्रेड से उच्च ग्रेड में प्रमोशन के लिए अनिवार्य दो वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि की गणना को लेकर रेलवे में स्थिति स्पष्ट करने से यह संभव हुआ है। बोर्ड के अनुसार, अब ऐसे रेल कर्मचारियों के भी प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है, जो पैनल बनने की तारीख तक दो साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। रेलवे मेंस कांग्रेस नेता शशि मिश्रा ने बताया कि, स्थापना नियमावली के तहत लागू दो साल की न्यूनतम सेवा शर्त को अब रिक्ति आकलन अवधि के दायरे में शामिल किया गया है। यह भी पढ़ें- रेलवे निर्माण संगठन में अब सीधे नहीं होगी अफसरों की तैनाती, इंटरव्यू के बाद CSB करेगा चयन जबकि, पहले कई यह माना जाता था कि जिस दिन प्रमोश का पैनल ज...