गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता कोऑपरेटिव बैंक में सदस्य 44 हजार रेलकर्मियों को बैंक प्रबंधन ने बड़ी सहूलियत दी है। उन्हें अब बैंक से 20 लाख तक का लोन मिल सकेगा। यह जानकारी दी एनई एण्ड ईसी रेलवे इम्प्लाइज मल्टी स्टेट प्राइमरी कोऑपरेटिव बैंक के सभापति राजेश कुमार सिंह ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी। बताया कि बैंक में कस्टमर रिलीफ फण्ड का सृजन हो जाने से अंशधारक की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिजनों को त्वरित सहायता की भी व्यवस्था की गई है, बशर्ते अंशधारक का खाता एनपीए न हो।सभापति ने बताया कि सभी प्रकार के आवेदन-पत्रों को निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने के साथ- साथ शेयर के मद में संचित होने वाली 10% राशि घटाकर 5 प्रतिशत कर दी गई है। इससे वर्तमान में लगभग 44000 अंशधारक लाभान्वित हो रहें हैं। ऐसे अंशधारक जिनका बचत खाता जीरो बै...