प्रयागराज, सितम्बर 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे में तबादले या सेवानिवृत्ति के समय अपना कंप्यूटर, फाइल और सरकारी रिकॉर्ड संभालकर रखना होगा। इतना ही नहीं, जिस कंप्यूटर या ई-मेल पर कर्मचारी काम करता था, उसका पासवर्ड भी अगले अधिकारी को देना होगा। सरकारी डेटा को निजी पेन ड्राइव, मोबाइल, हार्ड डिस्क या व्यक्तिगत ई-मेल में कॉपी करने और रिकॉर्ड को जानबूझकर मिटाने पर विभागीय कार्रवाई के साथ जेल भी हो सकती है। रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।

निम्नलिखित निर्देश बोर्ड के संयुक्त सचिव टी. श्रीनिवास की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि सरकारी रिकॉर्ड किसी कर्मचारी की निजी संपत्ति नहीं है। तबादले, पदोन्नति या सेवानिवृत्ति के समय संबंधित कर्मचारी को अपने पास मौजूद सभी डिजिटल और भौतिक रिकॉर्ड का प्रभार नियमानुसार ...