वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी। अगलगी की स्थिति में सुरक्षित अग्निशमन के उद्देश्य से सोमवार को कैंट स्टेशन पर रेलकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित अग्निशमन विभाग के हेड कॉन्स्टेबल बबन यादव ने आग पर त्वरित नियंत्रण एवं उपायों की बारीकियां बताई। साथ ही घरेलू सिलेंडर में आग बुझाने का प्रदर्शन किया। इसके बाद रेलकर्मियों को अग्निशमन यंत्रों के सही और सुरक्षित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आरपीएफ स्टाफ, विभागों के पर्यवेक्षक, खान-पान इकाई और किचेन के वेंडर एवं सैकड़ों कर्मचारी रहे। निदेशक अर्पित गुप्ता ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण से किसी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...