प्रयागराज, जुलाई 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन मुख्यालय की ओर से रेलगांव कॉलोनी सूबेदारगंज में प्रयाग पेटल्स प्ले स्कूल का उद्घाटन किया गया। रेलगांव कॉलोनी में उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों का परिवार रहता है। परिसर में रहने वाले छोटे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ एक रचनात्मक, सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करने के लिए संगठन की अध्यक्ष चेतना जोशी ने संज्ञान में लिया। दो से चार वर्ष की आयु के बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से इस विचार को साकार रूप दिया। इस अभिनव पहल में संगठन की सचिव ऋचा वर्मा, सदस्य एस उमा सहित संगठन की अन्य सदस्याओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.