सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- चार रेलकर्मियों के तबादलों के विरोध में एनआरएमयू के बैनर तले खानआलमपुरा यार्ड में चल रहा धरना-प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा। यूनियन ने तबादलों को तत्काल रद्द करने की मांग की है और मांग नहीं माने जाने पर अंबाला कैंट स्थित डीआरएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। यूनियन का आरोप है कि चारों कर्मचारियों का तबादला मनमाने ढंग से कर दिया गया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। अंबाला डिवीजन एनआरएमयू मंडल मंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने रेलवे प्रशासन के रवैये को हठधर्मी और तानाशाही करार देते हुए कहा कि एनआरएमयू अपने चारों साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर डीआरएम को अवगत करा दिया है। उचित कार्रवाई नहीं होने पर डीआरएम कार्यालय पर एनआरएमयू की सभी शाखाओं को बुलाकर बड़ा धरना-प...