जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज संवाददाता रेलकर्मियों का आवधिक चिकित्सा परीक्षण (पीएमई) अब झाझा स्थित रेलवे हेल्थ यूनिट में ही होगा। आज मंगलवार से ही इसकी शुरुआत भी होने जा रही है। इस संबंध में दानापुर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने निर्देश जारी करते हुए पीएमई का दायित्व एसीएमएस डॉ. अशोक कुमार को सौंपा है। सीएमएस डॉ.पी.के.मिश्रा द्वारा एसीएमएस को इस बावत जारी पत्र में निर्देशित किया है कि वे 21 अप्रैल से हर हफ्ते के मंगलवार को झाझा हेल्थ यूनिट में मेडिकल कैटेगरी ए-2 और उससे नीचे की पीएमई करना सुनिश्चित करेंगे। ध्यान रहे कि बीते दिनों स्थानीय हेल्थ यूनिट के निरीक्षण को ले सीएमएस के झाझा पहुंचने पर ईसीआरबीएमएस की झाझा शाखा के लोगों समेत अनेकों ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के प्रतिनिधि मंडल ने सीएमएस से मुलाकात कर उन्हें झाझा में रेलकर्मियों के...