लखनऊ, मई 9 -- ऐशबाग स्थित रेलवे पॉलीक्लीनिक परिसर में अग्नि सुरक्षा जागरुकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों को आग लगने की स्थिति में सतर्कता, बचाव एवं त्वरित कार्रवाई के तरीके बताए गए। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में और सीडीओ/ऐशबाग प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में जागरुक किया गया। अपर मण्डल चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय तिवारी ने आग लगने के संभावित कारणों, उससे बचाव के उपायों तथा आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ एवं प्रशिक्षण के आधार पर त्वरित कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- रेल किनारे पराली या अन्य ज्वलनशील पदार्थ जलने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई इस अवसर...