मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। केंद्रीय एवं रेल बजट को लेकर मुंगेर और बिहार में मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां दवाइयों की कीमतों में कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं की घोषणाओं का स्वागत हुआ है, वहीं रेल, उद्योग, रोजगार और विशेष पैकेज के अभाव ने आम लोगों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों को निराश किया है। केंद्रीय बजट और इसके साथ प्रस्तुत रेल बजट को लेकर मुंगेर, जमालपुर और पूरे बिहार में व्यापक असंतोष और सीमित संतोष- दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। रेलयात्री महापंचायत ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और आक्रोशित करने वाला बताते हुए कहा कि, इस बजट में मुंगेर-जमालपुर सहित बिहार की उपेक्षा की गई है। संगठन के केंद्रीय संयोजक ने स्पष्ट किया कि, वर्षों से लंबित जमालपुर रेल कारखाना को निर्माण कारखाना का दर्जा देने, दूसरे रेल पुल के डीपीआ...