लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता। यूपी रेरा ने 6,841.85 करोड़ की 24 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 13 जिलों में लगभग 7,830 आवासीय और व्यावसायिक यूनिट्स विकसित होंगी। यूपी रेरा की 198वीं बोर्ड बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न जिलों की कई परियोजना की समीक्षा की गई। केवल उन्हीं परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई, जो नियामकीय मानकों और आवश्यक अनुपालन शर्तों को पूरा करती थीं। मंजूर की गई इन परियोजनाओं में आवासीय, व्यावसायिक और मिश्रित शामिल हैं। जिनमें प्लॉट, विला और दुकानों का विकास किया जाएगा। ---इन 13 जिलों में परियोजनाओं को मंजूरीगौतमबुद्ध नगर परियोजनाओं की संख्या और विकसित होने वाली यूनिट्स के मामले में सबसे आगे है। यहां 5,218.4...