गिरडीह, मार्च 5 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा मोड़ स्थित आटा चक्की मिल से 3 मार्च की रात डीजल इंजन मशीन की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत भुक्तभोगी रेम्बा निवासी छोटू गुप्ता ने बताया कि रेम्बा मोड़ में आटा चक्की मिल की उसकी एक दुकान है जहां वह गेहूं आदि पीसकर अपना रोजगार करता था। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने किर्लोस्कर डीजल इंजन एवं एक डिजिटल वजन करनेवाली मशीन की चोरी कर ली। सुबह जब वह अपनी दुकान खोलने आया तो उसे चोरी की घटना का पता चला। छोटू ने बताया कि उसने घटना की जानकारी स्थानीय हीरोडीह पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...