रेबीज से बचाव को समय पर टीका लगवाएं : उपायुक्त
चाईबासा, सितम्बर 23 -- चाईबासा, संवाददाता। जिले में 22 से 28 सितंबर 2026 तक विश्व रेबीज जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। इस वर्ष की थीम स्ट्रांगर टूगेदर रखी गई है। सप्ताह के दौरान जिलेवासियों को रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव, समय पर उपचार एवं टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपायुक्त मनीष कुमार ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि रेबीज एक गंभीर एवं जानलेवा बीमारी है, लेकिन समय पर सावधानी और निर्धारित उपचार एवं टीकाकरण के माध्यम से इससे बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि कुत्ते, बिल्ली, बंदर अथवा किसी अन्य जानवर के काटने या खरोंचने की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह लें। यह भी पढ़ें- रेबीज से बचाव के लिए जागरूकता अभियान, समय पर इलाज कराने की दी गई सलाह उपायुक्त ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.