शामली, मई 7 -- कांधला। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा में रेबीज से ग्रस्त एक बछिया की मौत हो गई। किसान ने संक्रमण फैलने के डर से बछिया के शव को गड्ढा खोदकर दबा दिया। इस घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गांव भनेड़ा निवासी किसान रणवीर की नौ माह की बछिया अचानक रेबीज की चपेट में आ गई थी। किसान ने तुरंत पशु चिकित्सकों को बुलवाया, जिन्होंने जांच के बाद बछिया में रेबीज होने की पुष्टि की। चिकित्सकों ने सलाह दी कि बछिया को अन्य पशुओं से अलग रखा जाए ताकि संक्रमण न फैले। एहतियात के तौर पर किसान परिवार ने पशु चिकित्सा केंद्र पहुंचकर एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगवा लिए। यह भी पढ़ें- शादी में आए बारातियों को घर से बुलाकर लगाए गए रेबीज के इंजेक्शन, एमपी में ऐसा क्यों हुआ? हालांकि शुक्रवार को रेबीज से ग्रस्त बछिया की मौत हो गई। इसके बाद...