बेगुसराय, मार्च 2 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी प्रखंड अंतर्गत राजवाड़ा में 21 फरवरी को पागल गीदड़ के द्वारा आधे दर्जन गाय को काटे जाने के बाद मवेशी पालक परेशान हैं। चौथा डोज का रेबीज टीका प्रखंड से जिला तक उपलब्ध नहीं होने की बात सुनकर मवेशी पालकों की परेशानी बढ़ गई है। पैक्स अध्यक्ष समाजसेवी पंकज कुमार ने बताया कि बरौनी पशुपालन अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार,जिला पशुपालन अधिकारी राकेश कुमार कुमोद से भी बात करने पर टीका उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है। अब फिर 7 मार्च को टीकाकरण होना है। मवेशी पालकों को टीका उपलब्ध नहीं होने की चिंता सता रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...