फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आदर्श नगर निवासी एक युवक में कुत्ते के काटने के करीब एक सप्ताह बाद रेबीज के संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर सोमवार रात बीके अस्पताल में हड़कंप मच गया।

परिजन अस्पताल पहुंचे परिजन युवक को हाथ-पांव बांधकर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी मोनू को करीब एक सप्ताह पहले गली के एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था।

वैक्‍सीन न लगवाने का परिणाम बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने के बाद उसने एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगवाई। सोमवार रात उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह असामान्य व्यवहार करने लगा। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग उसे किसी तरह काबू कर हाथ-पांव बांधकर बीके सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में अफरा-तफर...