रेबीज के संक्रमण, बचाव को लेकर किया गया जागरूक
देवरिया, सितम्बर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा सोमवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। इस वर्ष की थीम मिलकर मजबूत बनें रही।कार्यक्रम में लोगों को रेबीज के संक्रमण, बचाव, पशु के काटने पर घाव की तत्काल देखभाल तथा समय पर एंटी-रेबीज टीकाकरण एवं पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कहा गया कि रेबीज की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता, समय पर चिकित्सा एवं सामुदायिक सहभागिता आवश्यक है। सामूहिक प्रयासों से रेबीज मुक्त समाज की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं। डॉ. सुरुचि गुप्ता, विभाग के अन्य लोग व छात्र मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विश्व रेबीज दिवस पर जागरुकता रैली और कार्यशाला आयोजित यह भी पढ़ें- रेबीज से बचाव को घाव तुरंत साबुन-पानी से धोएं यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.