दरभंगा, जुलाई 21 -- संजय लाला,दरभंगा। एसोसिएशन फॉर प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ऑफ रेबीज इन इंडिया का 26वां राष्ट्रीय सम्मेलन रविवार की देर शाम दिल्ली मोड़ स्थित एक निजी होटल के सभागार में हुआ। सम्मेलन के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए विशेषज्ञों ने रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम पर

एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस विचार रखे। एम्स, नई दिल्ली के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अचल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि रेबीज के लक्षण प्रकट होने के बाद भी उपचार की नई संभावनाओं पर तेजी से शोध हो रहा है।

घातक बीमारी और उपचार मोनोक्लोनल एंटीबॉडी, जीन थेरेपी, एमआरएनए आधारित अगली पीढ़ी की वैक्सीन तथा आधुनिक आणविक जांच तकनीकों पर हो रहे शोध भविष्य में इस जानलेवा बीमारी के उपचार की नई संभावनाएं खोल सकते हैं। हालांकि वर्तमान में नैदानिक लक्षण प्रकट होने के बाद रेबीज लगभ...