बागपत, अप्रैल 25 -- बड़ौत। शुक्रवार को एसडीएम भावना सिंह ने सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण व ओपीडी का निरीक्षण किया। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इसके बाद उन्होंने लैब, एक्स-रे रूम, न्यू बेबी बोर्न आदी का भी बारीकी से निरीक्षण किया। रेबीज वैक्सीनेशन के लिए लंबी लाइन देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। जिसके चलते उन्होंने सीएससी अधीक्षक को एक फार्मासिस्ट के बजाय वैक्सीनेशन के लिए दो की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि गर्मी में लोगों को देर तक इंतजार नहीं करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने भीषण गर्मी से बचाव के लिए बनाए गए कोल्ड रूम का भी निरीक्षण किया, जहां पर पेयजल व्यवस्था से लेकर एयर कंडीशन व कूलर की उचित व्यवस्था मिली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार गर्ग, फार्मासिस्ट धर्मेंद्र वेदवान, बीपीएम...