गौरीगंज, मई 27 -- अमेठी। मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। आकस्मिक बीमारी की स्थिति में जिला अस्पताल की इमरजेंसी महज खाना पूर्ति तक सीमित है। गंभीर मरीजों की बात तो छोड़िए सामान्य रूप से बीमार मरीजों को भी तुरंत रेफर कर दिया जाता है। बुधवार को हिन्दुस्तान टीम ने जिला अस्पताल का जायजा लिया तो हालात चिंताजनक नजर आये। इमरजेंसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव

जिला अस्पताल की इमरजेंसी की स्थिति जिला अस्पताल की इमरजेंसी में किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं है। कुल छह बेड का इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है।ज्यादा भीड़ होने पर सामान्य वार्ड में मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। इमरजेंसी स्टॉक में केवल इंजेक्शन उपलब्ध है दवाओं की कोई व्यवस्था नहीं है। रात में जन सुविधा केंद्र भी बंद रहता है। दिन में इस क...