चतरा, जुलाई 11 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल सिमरिया में शनिवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करके की। इसके बाद अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। यह रैली रेफरल अस्पताल परिसर से शुरू होकर सिमरिया चौक तक गई, जहां लोगों को जागरूक करने के बाद पुन: अस्पताल परिसर में आकर समाप्त हुई। यह भी पढ़ें- परिवार नियोजन पखवाड़ा में चलेगा जागरुकता अभियान इस दौरान अस्पताल परिसर में एक विशेष सूचना स्टॉल भी लगा...