गिरडीह, अप्रैल 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य सुविधा एवं संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सभी एएनएम, जीएनएम, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, अनुबंधकर्मी उपस्थित थे। इस दौरान संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, एएनसी, एमटीसी, टीबी, एचपीभी वैक्सीन, परिवार नियोजन, यू-विन पोर्टल, आरसीएच पोर्टल, फाइलेरिया, कुष्ठ, मलेरिया, अंधापन, हिम्स, पीएमएसएमए, आइटीए सभी तरह के भुगतान, लैब जांच, ड्यू लिस्ट संधारण, आम स्तर पर नियमित बैठक आदि पर चर्चा की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश महतो ने उपरोक्त बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजनों के लिए तत्पर रहा है और हमेशा रहेगा। कहा कि हमारा लक्ष्य आमजनों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। जिसमें किसी स्तर पर किसी के ...