सीवान, दिसम्बर 20 -- मैरवा, एक संवाददाता। रेफरल अस्पताल में मरीजो के लिए ठंढ से राहत को लेकर कोई इंतजाम नही है।अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीज और प्रसूता ठंढ से ठिठुरने को विवश हो रहे है।महिला वार्ड और सामान्य वार्ड में हिटर और कंबल की व्यवस्था नही है। गुरूवार को अस्पताल में आये मरीज अपने घर से कंबल लाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास कर रहे थे। कमरे में गर्मी के लिए हिटर की कोई व्यवस्था नहीं होने और कंबल के अभाव में महिला और बच्चे ठंढ से कांप रहे थे। अस्पताल प्रबंधन भी ठंड से राहत दिलाने को लेकर उदासीन रवैया अपना रहा है। अस्पताल में प्रसव के लिए आई बिचली बाजार की महिला की परिजन मीरा देवी ने बताया कि अस्पताल में ठंढ से परेशान है। प्रसूता के लिए कंबल घर से लाना पड़ा है। जब कंबल नहीं मिला है तो हिटर की उम्मीद कैसे कर सकते है। वहीं खैरा गांव की...