छपरा, अप्रैल 17 -- तरैया रेफरल अस्पताल में दो दिनों से पड़े अचेत एक अज्ञात व्यक्ति ,नहीं हुई पहचान तरैया, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव स्थित एक बंसवारी में पड़े अचेत एक अज्ञात व्यक्ति को स्थानीय थाना पुलिस टीम ने रेफरल अस्पताल में गुरुवार को सुबह में भर्ती कराया है।जो उक्त व्यक्ति वार्ड में एक बेड पर दो दिनों से अचेतावस्था में पड़ा हुआ है।वही काफी उपचार के बाद भी होश में नहीं आ पाया है।जिस कारण उक्त व्यक्ति का नाम पता स्पष्ट नहीं हो पाया है।इस सम्बंध में ग्रामीणों का कहना है कि कोई नशीला पदार्श खाने या नशीला पदार्श सुधाने के कारण भी ऐसी स्थिति इस व्यक्ति का हो गया है।उक्त अचेत व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तरैया से राजकिशोर साह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...