भागलपुर, अप्रैल 18 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत रेफरल अस्पताल पीरपैंती में अदाणी पावर, पीरपैंती के सेफ्टी एवं सीएसआर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान लाइव फायर डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में आवश्यक सुरक्षा उपायों और त्वरित प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अदाणी पावर प्लांट के सेफ्टी विभाग और सीएसआर विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आग से बचाव के उपायों के प्रति किया जागरू...