छपरा, अप्रैल 5 -- हिन्दुस्तान असर फोटो 3 तरैया रेफरल अस्पताल के वार्ड में लगे पंखे तरैया, एक संवाददाता। तरैया रेफरल अस्पताल के वार्ड में अस्पताल प्रशासन सह अस्पताल प्रबंधन द्वारा पंखे लगा दिये गये हैं। भर्ती मरीजों को इस गर्मी में पंखे चलने से राहत मिली। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में 1 अप्रैल के अंक में पंखा नहीं चलने से मरीजों को परेशानी शीर्षक से खबर छपी थी। इस आलोक में अस्पताल प्रभारी डॉ आलोक बिहारी शरण ने जांच की व अस्पताल प्रबंधक को उक्त वार्ड में शीघ्र पंखा लगाने की आदेश दिया तब जाकर अस्पताल प्रभारी के आदेशानुसार अस्पताल प्रबंधक द्वारा पंखा लगाया है। पहले उक्त वार्ड में भर्ती मरीजों को पंखा नहीं चलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ती थी। सबसे परेशानी तो बंध्याकरण शिविर में बंध्याकरण ऑपरेशन कराने आये वार्ड में भर्ती महिलाओं उनके परिजनों ...