पूर्णिया, जनवरी 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में बुधवार को सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया के द्वारा रेफरल हास्पिटल अमौर एवं बैसा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों संस्थाओं के लेबर रूम का निरीक्षण किया गया। इनके साथ साथ प्रतिरक्षण की जांच की गई। पैथोलॉजी, एक्सरे समेत अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित सभी कर्मियों को अच्छी तरह काम करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जो दवा तिथि बाद अर्थात एक्सपायर हो गया है उसे कैसे नियमानुसार डिस्पोज अर्थात निस्तारण किया जाए, उसके लिए विस्तृत जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...