मेरठ, अक्टूबर 6 -- मेरठ। महिला के साथ पति ने बहनोई के साथ मिलकर रेप किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर थानेदार टरकाता रहा। मेडिकल तक नहीं कराया। पीड़िता ने डीजीपी से शिकायत की तो डीजीपी कार्यालय से मेरठ के पुलिस अधिकारियों को कांफ्रेंस कॉल पर लिया गया। पीड़िता को भी कॉल पर जोड़ा और घटनाक्रम पता किया। पीड़िता ने थानेदार पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। तुरंत कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। बावजूद इसके पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही है। महिला की शादी 2019 में सिविल लाइन क्षेत्र निवासी रेस्टोरेंट मालिक से हुई थी। शादी के बाद दहेज के लिए महिला को परेशान किया गया। चार साल पहले महिला ने सुसाइड का भी प्रयास किया। ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दो...