बहराइच, अप्रैल 9 -- बहराइच, संवाददाता। रेप का आरोपी जेल से छूटने के बाद पीड़िता के घर पहुंचा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसने मुकदमे में सुलह के लिए पीड़िता को धमकाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। हरदी थाने के एक गांव निवासिनी युवती 29 जनवरी को घर में अकेली थी। उसके घर में गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर रेप पीड़िता की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर धमकाया कि उसका पति अंधा है। वह उसका कुछ नही बिगाड़ पाएगा। अगर दर्ज एफआईआर में सुलह नही लगाई तो उसे जान से मार डालेगा। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने प्रकरण को गंभीरता से लेकर आरोपी के विरूद्ध घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट,धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...