बलरामपुर हिन्दुस्तान, मार्च 29 -- Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में न्याय की उम्मीद में बैठी एक दुष्कर्म पीड़िता को दबंगों ने इस कदर मानसिक रूप से तोड़ा कि उसने मौत को गले लगाना बेहतर समझा। आरोपी पक्ष द्वारा न केवल पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, बल्कि उसकी अन्य बहनों के साथ भी सामूहिक दुष्कर्म करने का खौफ पैदा किया गया। इस मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से हारकर किशोरी ने आत्मदाह कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।जेल से छूटते ही शुरू हुआ धमकियों का दौर मामले की शुरुआत 23 फरवरी को हुई थी, जब गांव के ही अदनान नामक युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। 24 फरवरी को पुलिस ने अदनान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। लेकिन, न्याय की यह प्रक्रिया आरोपी के परिवार को नागवार गुजरी।...