बरेली, अप्रैल 28 -- सीबीगंज थाने में दर्ज एक पुराने मामले में मुकदमा लिखने और विवेचना में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने दो दरोगा और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। शादी का झांसा देकर रेप के प्रकरण में तीनों पर उचित धाराएं न लगाने और जांच में शिथिलता बरतने का आरोप है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के भी निर्देश दिए गए हैं। सीबीगंज क्षेत्र की एक युवती ने 8 दिसंबर 2023 को थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बदायूं में थाना उसावां के गांव अस्घट निवासी शिवम से करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात हुई। यह भी पढ़ें- महिला से दुष्कर्म के मुकदमे की विवेचना में घोर लापरवाही परिचय के बाद शिवम ने शादी का प्रस्ताव रखा। उसने सहमति जताई तो शिवम सिंह ने 13 जून 2023 कचहरी पर स्टांप पेपर पर शादी कर ली और बाद में कोर्ट म...