नई दिल्ली, जून 25 -- Delhi rape-murder: दिल्ली में 10 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी कैब ड्राइवर बच्ची को किडनैप करने के लिए सही मौके का इंतजार करता रहा था। उसने करीब 45 मिनट तक इंतजार किया और फिर फुटपाथ पर सो रही मासूम बच्ची को किडनैप कर मौके से फरार हो गया था। जानकारी में ये भी खुलासा हुआ है कि आरोपी बच्ची संग रेप करने के बाद किडनैपिंग वाली जगह लेकर पहुंचा था, लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि वह वापस जंगलों की तरफ ले गया और उसको मौत के घाट उतार दिया। जानिए क्या है पूरी बात।सुबह 3.30 बजे से कर रहा था इंतजार सूत्रों ने बताया- आरोपी कैब ड्राइवर बाशू कुमार सिंह सोमवार तड़के साउथ दिल्ली में एक पैसेंजर को छोड़ने के बाद गुड़गांव जा रहा था। सुबह के करीब 3.30 बजे थे। उसने लड़की को मेट्रो स्टेशन के पास अप...