रेप के दोषी आसाराम को बीमार पत्नी के लिए नहीं मिली रिहाई, HC के फैसले की क्या वजह?
अहमदाबाद, सितम्बर 30 -- दुष्कर्म की सजा काट रहे आसाराम बापू ने एक बार फिर जेल से अस्थाई रिहाई की मांग की है। इस बार पत्नी की बीमारी का हवाला दिया गया है। लेकिन, गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को आसाराम बापू की 20 दिन की अस्थायी जमानत की मांग खारिज कर दी। आसाराम ने यह राहत अपनी 83 वर्षीय पत्नी से मिलने के लिए मांगी थी, जो अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रही हैं। हालांकि कोर्ट ने उसे अपनी पत्नी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करने के लिए जेल अधिकारियों से अनुमति मांगने की छूट दी है। आसाराम की ओर से पेश वकील आशीष डागली ने कोर्ट को बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत गंभीर है। उन्होंने यह भी दलील दी कि आसाराम की उम्र 87 साल है और पहले मिली अस्थायी रिहाई की शर्तों का उन्होंने पालन किया था। इसी आधार पर पत्नी से मिलने के लिए 20 दिन की अस्थायी जमानत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.