अमरोहा, जून 16 -- जोया, संवाददाता। रेप के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर सभासद के बेटे एवं टायर कारोबारी लईक अहमद को ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोप है कि उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। रकम देने से इनकार करने पर लगातार दबाव बनाया गया। मामले में सिपाही की पत्नी, उसकी सास और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी स्तर पर शिकायत पहुंचने के बाद डिडौली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।मामला कस्बा जोया के मोहल्ला इकबाल नगर 2 (सईदाबाद) से जुड़ा है। यहां कारोबारी रईस अल्वी का परिवार रहता है। उनकी पत्नी जायदा अलवी जोया नगर पंचायत के वार्ड पांच की सभासद हैं। उनके बेटे लईक अल्वी टायर का कारोबार करते हैं। उनका आरोप है कि मोहल्ले की रहने वाली रिश्तेदार महिला जुबैदा व उसकी बेटी जैनब उर्फ जाह्न्वी व राशिदा उनके परिवार से रंजिश रखती हैं। बीती 20 मई ...