सहारनपुर, जनवरी 29 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र के माण्डूवाला गांव में झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर एक युवक से 10 लाख रुपये की मांग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि साजिश के तहत पहले युवक को फेसबुक मैसेंजर चैटिंग के जरिए फंसाया गया, फिर जबरन सगाई कराई गई और बाद में शादी या मोटी रकम देने का दबाव बनाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनय पुत्र जयपाल निवासी महेश्वरी खुर्द कोतवाली देहात ने बताया कि आरोपी काजल व उसके परिजनों ने सुनियोजित तरीके से उसे ब्लैकमेल किया। संपर्क तोड़ने पर झूठे मुकदमे की धमकी देकर मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़ित के अनुसार 3 नवंबर 2024 को आरोपी उसके घर पहुंचे और उसके बीमार पिता पर दबाव बनाते हुए कहा कि काजल की शादी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.