संवाददाता, जून 10 -- यूपी के अमरोहा में रेप के आरोपी की दूसरी जगह बरात जाने पर भड़की पीड़िता ने हंगामे के बाद जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों के होश उड़ गए। वहीं, इस हंगामे के बीच आरोपी दूसरी जगह से नई नवेली दुल्हन लेकर घर लौट आया है, उसका वलीमा भी हो चुका है। उधर, पीड़िता आरोपी से शादी की जिद पर अड़ी रही। लेकिन समझाने के बाद मान गई। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां रहने वाले एक किसान की 24 वर्षीय बेटी गांव के ही एक युवक से प्यार करती थी। दोनों की बिरादरी एक है। लेकिन युवक कई बार उसकी मोहब्बत ठुकरा चुका था। लेकिन युवती की सनक के आगे आखिर में उसने बातचीत शुरू कर दी थी। दोनों के बीच बीते कई साल से इश्कबाजी चल रही थी। करीब तीन साल पहले जब दोनों की शादी ...