लखीमपुरखीरी, जून 24 -- फूलबेहड़। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेजा है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक पड़ोस की युवती से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। 18 जून की रात पकड़े जाने पर वह शादी से मुकर गया। पीड़िता ने फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक इसपाक अली को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। यह भी पढ़ें- रेप के आरोपी को भेजा जेल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...